प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! सीज किया अवैध रूप से चल रहा अस्पताल

Report- UMA MISHRA

मऊ – मऊ जिले में फर्जी तरीके से चल रहे अस्पताल को प्रशासन ने कार्रवाई कर सीज कर दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित आईकान नाम से संचालित हो रहे हास्पीटल को बगैर किसी पंजीकरण, बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। उसे सीज कर दिया गया।

जानकारी के अऩुसार अवैध अस्पताल में कई विभाग संचालित हो रहे थे। एक चिकित्सक के नाम पर सभी विभाग चल रहे थे। प्रशासन ने अस्पताल को मरीजों से खाली करवा कर उसे सीज करते हुए अपना ताला जङ दिया। मरीजों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

कुछ मरीजों को आइसीयू में भी भर्ती किया गया। जिन्हें कोई परेशानी न होने की बात कहकर छोङ दिया गया। अस्पताल पर कार्ऱवाई होते ही संचालक राहुल शुक्ला वहां से फरार हो गया। बाद में प्रशासन ने उसे पकङवा लिया।

हत्या के आरोप में फरार चल रहे बीएसपी नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर, ट्रांसपोर्टर को मारी थी गोली

सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश चन्द्र सिहं की अगुवाई में अस्पताल को सीज किया गया। साथ ही संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्य़वाही की गयी।

LIVE TV