प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने किया CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

रिपोर्ट- शिवा शर्मा

लखनऊ- राजधानी लखनऊ में धारा 144 और प्रदर्शन व जलूस पर रोक के बावजूद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने CAA और NRC के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओ ने तीखी झड़प हुई जिसमे कई कार्यकर्ता मामूली रूप से घायल हो गए|

लखनऊ में नागरिकता संसोधन कानून और NRC जैसे मुद्दों पर विरोध जताते हुए शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। हालात को काबू करने के लिए सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियो के खिलाफ पुलिस भी प्रसपा मुख्यालय के बाहर तैनात दिखी।

लेकिन कुछ देर बाद ही एकाएक भीड़ उग्र होते हुए सड़क पर उतर गयी। और बैरिकेटिंग को फांदने में पुलिस से प्रदर्शनकारियों की तीखी झड़प भी हो गयी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की अगुवाई में ये पूरा हुजूम सड़क पर आना था लेकिन महज़ प्रदर्शनकारी की सड़क पर पुलिस ने भिड़ते नज़र आये।

शिवपाल यादव के मुताबिक उनका ये उनका सरकार के प्रति विरोध नहीं बल्कि विद्रोह प्रदर्शन है। जिस कानून पर छात्र और युवा विरोध कर रहे है उस कानून को सर्कार को पूरी तरीके से वापस ले लेना चाहिए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी केंद्र के इस कानून के विरोध है।

ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों में बांटा गया गद्दा,रजाई,कम्बल,तकिया, लोगों के खिले चेहरे

सुबह हुए इस प्रदर्शन में कई ऐसे प्रदर्शनकारी भी थे जो अर्धनग्न होकर इस ठण्ड में अपना विरोध जता रहे थे। प्रदर्शन में कई प्रदर्शनकारियों को चोटे भी आयी।

LIVE TV