पौराणिक जल स्त्रो को पुर्नजीर्वित करने पर  उत्तराखंड सरकार ने दिया बल

रिपोर्ट: कुलदीप राणा आजाद

रूद्रप्रयाग । जनपद की 27 गांव में जल संरक्षण, संर्वद्धन व संचयन कार्यक्रम के तहत जिलास्तरिय अधिकारियों एवं तकनीकी सहायक, एनएसएस के छात्र-छात्राओं व महिला मंगल दल, युवक मंगल दलों द्वारा पौराणिक स्त्रोत सुधारीकरण का कार्य किया गया।

पौराणिक जल

आज अभियान के तहत श्रमदान के रूप में 27 गांवों के स्त्रोत के ढालों पर लगभग कुल 2700 खन्तियां, चाल,-खाल का निर्माण कार्य किया गया। इन गांवों में यह कार्य मनरेगा के माध्यम से किए जाएग। एक खन्ती का मानक एक मीटर गहरी व एक मीटर चैडे के अनुसार खन्तियों का निर्माण किया गया।

जनपद के जल संकटग्रस्त स्त्रोतों पर जल संरक्षण का कार्य महा अभियान के रूप में किया जा रहा है। इससे आगामी ग्रीष्म काल में जनपदवासियों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पडेगा, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में ग्राम भीमली-बन्दरतोली के स्त्रोत पर जल स्त्रोत को पुनर्जीवित करने का कार्य किया गया।

अपने बिंदास एटीट्यूड से सुर्खियां बटोर रही तापसी पन्नू ने रंगोली को दिया ये मुंहतोड़ जवाब

जो कि गांव से लगभग दो किमी की चढाई पर स्थित है। प्रत्येक व्यक्ति को पांच-पंाच खन्ती बनाने का लक्ष्य जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित किया गया जिसे स्त्रोत पर उपस्थित समस्त ग्रामीण, छात्र-छात्राओं, महिला मंगल दल द्वारा पूरा किया गया। इन खन्तियों के निर्माण से वर्षा का जल खन्तियों में जमा होगा व भूमिगत जल में वृद्वि होगी।

 

 

LIVE TV