नायडू के उपराष्ट्रपति बनने से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती

पूर्व केंद्रीय मंत्री वैंकेयाभोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू के देश के 13वें उपराष्ट्रपति की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके लंबे संसदीय अनुभव और उनकी कुशाग्र बुद्धि से देश का लोकतंत्र परिपक्व होगा।

उन्होंने एक बयान जारी कर शुक्रवार को कहा कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति की विकासोन्मुखी सकारात्मक पहल से देश की जनता की आकांक्षाएं बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के जज्बे को ताजा तरीन रखने का प्रयास किया है।

नोटबंदी की कीमत में 50,000 करोड़ रुपये और जोड़ने चाहिए : चिदंबरम

चौहान ने कहा कि वर्ष 2022 तक देश को भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद से मुक्त और जाति, वंश परंपरा से मुक्त करने के लक्ष्य को पूर्ण करने की प्रतिबद्धता उनके नेतृत्व में सार्थक होगी।

सुप्रीम कोर्ट के जरिए चुनौती देंगी महबूबा, राज्य के विशेष दर्जे से नहीं होगा कोई समझौता

उन्होंने आशा व्यक्त की है कि उपराष्ट्रपति के रूप में नायडू का मार्गदर्शन सोने में सुहागा सिद्ध होगा। उन्होंने नायडू के दीर्घ यशस्वी जीवन की कामना की है।

LIVE TV