पूनम ने अपने फैंस की होली बनाई रंगीन, शेयर किया वीडियो
मुंबई। होली पर पूनम पांडे ने अपने फैंस को नायाब तोहफा दिया है। पूनम सोशल मीडिया पर छाए रहने क कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। होली पर भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने अपने लाखों फैंस को वीडियो अपलोड करके होली की बधाई दी है।
हमेशा की तरह पूनम इस वीडियो में भी हॉट एंड सेक्सी लग रही है। एक्ट्रेस इस वीडियो में बिकनी पहनी नजर हुई हैं। उनपर गुलाल क रंग पड़ते और फिर उन रंगों को गायब होते दिखाया गया है। एक तरह से शूट किए हुए वीडियो को रिवर्स ऑर्डर में दिखाया गया है। वीडियो में उनपर सभी रंगों की बौछार हुई है।
पूनम अक्सर अपनी न्यूड तस्वीरें और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। वैलेंटाइन डे पर भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था।
लेकिन उनकी इन्हीं हरकतों की वजह से उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा है। हाल ही में ‘आ गया हीरो’ से वापसी कर रहे गोंविंदा ने इनकी एंसी तस्वीरें देख इन्हें अपनी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक्ट्रेस उस फिल्म में एक गाने में थीं।