पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पकड़ी गई फर्जी काजग बनाकर लग्जरी गाड़ियां बेचनी वाली गैंग

रिपोर्ट- शिवा शर्मा

लखनऊ – राजधानी में क्राइम ब्रांच और कृष्णानगर पुलिस ने मिलकर एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है। जो फर्जी तरीके से पहले कागजात तैयार करता था और बाद में इन कागजात के सहारे लक्जरी गाड़िया फाइनेंस कराता था और तमाम एजेंसियों से फाइनेंस इन गाड़ियों को बेच दिया करता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 7 लोगो को गिरफ्तार किया है। और इनके पास से 5 लक्जरी चार पहिया वाहन और 7 महंगी बाइक बरामद की है।

रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस की गिरफ्त में खड़े इन आरोपियों का नाम है अमित यादव, रेहान, आनंद, अनिल, शमीम, विवेक और कलीमुद्दीन। ये वो शातिर बदमाश है जो राजधानी में रहकर फर्जी तरीके से तमाम शोरूम से फर्जी कागजात के सहारे चार पहिया और दो पहिया वाहन फाइनेंस कराते थे और बाद में उन्हें इन्ही फर्जी कागजात के सहारे लोगो को बेच दिया करते थे। पुलिस की मॉने तो इस जालसाज गिरोह ने अब तक कई गाड़ियों को फाइनेंस करा उन्हें कम दामो में बेचकर करोड़ो की काली कमाई की हुई है।

गिरफ्तार में खड़े गिरोह का सरगना अमित यादव और रेहान अपने साथियों की मदद से पहले लोन लेने वाले लोगो के कागजातों में फर्जी तरीके से अपने साथी आनंद और अनिल की फोटो लगाते और इन्ही तैयार फर्जी कागजातों से बैंकों व फाइनेंस कंपनियों करा एजेंसियों से 4 पहिया और 2 पहिया वाहन निकलवाते थे। बाद में उन्हें बेचकर करोड़ो की कमाई किया करते थे। इनका ये जाल सिर्फ यूपी के तमाम जनपदों में ही नही बल्कि यूपी से बाहर कई राज्यो में फैला हुआ था।

पांच लाख के इनामी जेल से चला रहे थे गैंग, पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस गिरोह के पास से 5 महंगी लक्जरी कारे और 7 महंगी बाइक बरामद की है। साथ बड़ी संख्या में फर्जी कागजात भी बरामद किए हैं। इनके इस फर्जीवाड़े में तमाम बैंक भी शामिल रहे है। जिनकी जांच में पुलिस जुट गई है।

LIVE TV