पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर 60 लाख की चरस बरामद

रिपोर्ट- सचिन त्यागी

बागपत। दिल्ली और हरियाणा राज्य से सटे यूपी के बागपत जिले में एक तरफ जहां शराब की तश्करी पर लगाम लगाने के पुलिस लाख दावे करती है तो वहीं अब बागपत जिला शराब ही नहीं अन्य नशाखोरी के कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है।

तस्कर

जहां अब शराब के साथ ही अफीम तश्कर भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। मामला बागपत जिले के थाना रमाला इलाके का है जहां पुलिस ने दो माह पूर्व दो अफीम तश्करी को गिरफ्तार किया था।

आज फिर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता उस वक्त लगी जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली – यमुनोत्री हाइवे पर 60 लाख की कीमत के करीब ढाई किलो अफीम के साथ एक अफीम तश्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि 2 तश्कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार तश्करों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

रमाला थाना पुलिस को मुखबिर से नशा तश्करों सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना पुलिस इलाके की नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली – यमुनोत्री हाइवे पर ककड़ीपुर चेकपोस्ट के पास असारा रेलवे स्टेशन रोड पर तीन तश्करों को गिरफ्तार करने के लिए घराबन्दी की तो मौके से दो अफीम तश्कर फरार हो गए।

छापेमारी में पकड़े गए 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

जबकि पुलिस ने शामली जिले के रहने वाले एक अफीम तश्कर को 60 लाख की कीमत की करीब ढाई किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जो दिल्ली से अफीम लेकर शामली बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

LIVE TV