पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता , चरस तस्कर को किया गिरफ्तार…

रिपोर्ट – कान्ता पाल

लोकेशन –नैनीताल

नैनीताल भीमताल पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। बतादें कि  शाम के समय भीमताल पुलिस को चाफ़ी पुल के पास से चेकिंग के दौरान चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है।

दरअसल पुलिस को देख चरस तस्कर भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन पुलिस ने घेराबन्दी कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। मुखबिर की सूचना पर भीमताल पुलिस ने देवीधुरा निवासी 33 वर्षीय मनोज राम को 8 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया इस चरस की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

मानवता शर्मसार! मानसिक रूप स विक्षिप्त महिला को गांव में अर्धनग्न कर घुमाया, वीडिया वायरल

वहीं पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां राजस्व क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने चरस को तुल वाया तो वह 8 किलो के लगभग निकली।

 

LIVE TV