पुरे देशभर में धूम – धाम से मनाया जा रहा हैं बकरीद का त्यौहार , यूपी के मुख्यमंत्री ने दी शुभकामना…

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित का कहना हैं की ईद-उल-अजहा इस्लाम धर्म में विश्वास रखने वालों का प्रमुख त्योहार है। जहां इस दिन को आपसी सौहार्द्र, भाईचारे और हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। बतादें की बकरीद का त्यौहार त्याग और बलिदान का महत्त्व बताता हैं.

 

पुरे देशभर में धूम - धाम से मनाया जा रहा हैं बकरीद का त्यौहार , यूपी के मुख्यमंत्री ने दी शुभकामना...

 

मुख्यमंत्री का कहना हैं की यह त्योहार हम सभी को मिलजुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को शांति व आपसी सद्भाव से मनाने की अपील की। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी है।

गोविंदा को मिला था अवतार फिल्म का ऑफर, बात नहीं हुई हजम तो हो गए ट्रोल

उन्होंने कहा हैं कि बकरीद का त्योहार प्रदेश स्नेह व सौहार्द की भावना की सुदृढ़ बनाता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईद-उल-अजहा को त्याग, बलिदान और समर्पण का त्योहार बताते हुए मुस्लिम धर्म मानने वालों को बधाई दी है। साथ ही उनकी सुख-समृद्धि की कामना करते हुए इस परस्पर सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की है।

जहां अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। चौधरी और रजा ने कहा कि बलिदान की प्रतीक बकरीद के माध्यम से दूसरों की बेहतरी के लिए काम करने की भावना जागृत होती है।

दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर और विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश वासियों को त्याग, बलिदान और भाईचारे के पर्व ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। ईद उल अजहा हजरत इब्राहीम द्वारा नेक रास्ते में कुर्बानी की याद दिलाता है।

 

 

LIVE TV