चुनाव से पहले भाजपा सांसद का पीएम मोदी पर वार, ‘ख़ास प्लान’ को बताया हिन्दू विरोधी

पीएम मोदी पर वारमेरठ। मोदी सरकार के केंद्र में आते ही उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज पार्टी के लिए लगातार मुसीबतें खड़ी करते रहे हैं। शनिवार को मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक समुदाय विशेष पर उन्होने ऐसा विवादित बयान दे डाला जिसे लेकर पार्टी और खुद सांसद भी मुश्किलों से घिरे नज़र आ रहे हैं। उनके इस बयान को पीएम मोदी पर वार के रूप में भी देखा जा रहा है।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सभा में कहा कि देश की जनसंख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी की असली वजह मुस्लिम हैं। इनके समुदाय में चार-चार पत्नियां रखने के साथ साथ 40 बच्चे भी पैदा कर सकते हैं।

उन्होंने इशारों-इशारों में पीएम मोदी के उस प्लान पर भी निशाना साधा जिसमें गर्भवती महिलाओं को डिलिवरी के बाद छह हजार रूपए दिए जाएंगे।

उन्होने साफ तौर पर मुस्लिमों का नाम नहीं लिया हालांकि उनके निशाने पर देश का मुस्लिम समुदाय ही था। उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या हिंदूओं की वजह से नहीं बढ़ रही है। ये ऐसे समुदाय की वजह से हो रही है। जिसमें चार पत्नियां रखना तो आम बात है साथ ही साथ इन लोगों को 40 बच्चे पैदा करने की छूट भी है।

उन्होंने कहा कि हिंदू हो या मुसलमान सभी धर्मों में माताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्हें केवल बच्चे पैदा करने की मशीनें नहीं समझना चाहिये। साक्षी महाराज का यह बयान सुप्रीम कोर्ट के उस नियम का उल्लंघन है। जिसमें कहा गया था कि धर्म के नाम पर वोट की राजनीति नहीं करनी चाहिये।

गौरतलब है कि यूपी में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य में आचार संहित भी लगी हुई है। बता दें कि सांसद साक्षी महाराज किसी रैली को संबोधित नहीं कर रहे थे और ना ही कोई चुनाव प्रचार कर रहे थे। लेकिन उन्होंने वहां इकट्ठा हुई भीड़ को संबोधित करते हुए ये विवादित बयान दिया है।

चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

साक्षी महाराज के विवादित बयान की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मेरठ प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। साक्षी महाराज ने इस पर सफाई देते हुए चुनाव आयोग को बताया कि देश की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है और हमारे पास जमीन उतनी ही है। साक्षी महाराज ने कहा कि औरत कोई मशीन नहीं हैं। कब तक उस पर जुल्म ढ़ाते रहेंगे। चार बीवी, 40 बच्चे और तीन तलाक अब नहीं चलेगा।

 

LIVE TV