पीएम मोदी की इस बात पर प्रियंका को आया गुस्सा, बोलीं- यहां चाय पी रहे हो

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस को जिताने के लिए धुंआधार प्रचार में जुटी हैं। खासकर भाई राहुल गांधी को फिर से संसद में पहुंचाने के लिए वो जी जान से जुटी है। अमेठी में प्रियंका गांधी लगातार गांवों के दौरे कर रही हैं। अमेठी में प्रचार के दौरान जब उन्होंने सड़क पर खड़े कार्यकर्ताओं को चाय पीते हुए देखा तो उन्हें फटकार लगा दी।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका कैसे सड़क पर खड़े कार्यकर्ताओं के पास जाती हैं और उन्हें फटकार लगाती हैं। इस दौरान कहती हैं ‘आप लोग इस सड़क पर खड़े हो और सड़क पर गाड़ी खड़ी हुई है। गांव में नहीं जा रहे प्रचार करने के लिए। चाय पी रहे हो यहां… अंदर गांव में जाओ प्रचार करो। इतना कहते ही कांग्रेस महासचिव वहां से चली जाती हैं।

बता दें कि इसके बाद प्रियंका ने अमेठी में एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और किसानों से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया।

राहगीरों से लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार !

चूंकि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा नहीं है। पार्टी यहां अकेले ही चुनाव लड़ रही है। प्रियंका गांधी ने इससे पहले कहा था कि वो पूर्वी उत्तर प्रदेश की सेवा करना चाहती थीं और यहां पार्टी मजबूत स्थिति में नहीं है।

 

LIVE TV