पालक के सेवन से रखें सेहत का खास ख्याल, जानें इसके फायदे

पालक हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। पालक में मौजूद पोशक तत्व हमें स्वस्थ और एक्टिव रखते हैं। पालक आयरन, विटामिन और मिनिरल का रिच सोर्स होता है। पालक का सेवन ज्यादातर सब्ज़ी के तौर पर किया जाता है। पालक का जूस बनाकर भी आप उसका सेवन कर सकते हैं।

पालक में कैल्शियम भी पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को कैल्शियम मिलता है, जो हमारी हड्डियों के लिए फायदेमंद है। पालक हमारी हड्डियों को मज़बूती प्रदान करता है। बच्चों के खाने में पालक ज़रूर शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सामने आया पायल घोष का एक और चौंकाने वाला ट्वीट कहा, “अगर मैं फांसी…..


पालक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हमारी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। जिससे हमें रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। पालक डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह शरीर में ज्यादा ग्लूकोज को बनने से रोकता है। आपको बता दें, पालक ब्लड प्रेशर की समस्या में भी कारगर साबित होता है।

LIVE TV