पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ जिम पहुंचे तैमूर , फ़ोटो हुई वायरल

मुंबई : बॉलीवुड दुनिया के सबसे चर्चित एक्टर सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं, लेकिन क्या जानते हैं कि उनका बेटा तैमूर अली खान भी इस मामले में अपने पेरेंट्स से पीछे नहीं है? वहीं तैमूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो अपने पेरेंट्स के साथ जिम में नजर आ रहे हैं।

 

करीना

बता दें की करीना कपूर की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके पति पीछे वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं और तैमूर को भी उनके साथ देखा जा सकता हैं। लेकिन करीना की डाइटीशियन रुजुता दिवाकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना की एक सेल्फी शेयर की  हैं।

Video : गोरखपुर में दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाया…

जहां इस तस्वीर में करीना शीशे में अपनी तस्वीर खींच रही हैं वहीं पीछे सैफ अली खान वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। लेकिन  तैमूर भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

देखा जाये तो इससे पहले सैफ, करीना और तैमूर पटौदी गए थे। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। जिसमें तैमूर अपने पिता के कंधे पर बैठे नजर आ रहे थे। वहीं करीना और सैफ ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। साल 2016 में तैमूर का जन्म हुआ और अपने जन्म के तुरंत बाद से चर्चा में हैं।

दरअसल वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग पूरी की हैं। जहां इस फिल्म में वो अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवानी के साथ नजर आएंगी।

इसके अलावा करीना एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में भी दिखेंगी, यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई हिंदी मीडियम की सीक्वल होगी। वहीं करीना फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर होंगे।

वहीं सैफ की बात करें तो फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में दिखेंगे, इस फिल्म में एक्टर अजय देवगन भी नजर आएंगे। इसके अलावा सैफ फिल्म दिल बेचारा में भी दिखेंगे जिसमें सुशांत सिंह राजपूत भी काम कर रहे हैं।

LIVE TV