‘विश्वास और भरोसा बनाने के लिए पाकिस्तान को परिणाम देने की जरूरत’

वाशिंघटनः पाकिस्तना और अमेरिका के बीच भरोसा और विश्वास बनाने के लिए इस्लामाबाद को परिणाम देने की आवश्यता है। ये बात ट्रंप प्रशासन ने कहीं।


संयुक्त राष्ट्र ने यह भी दोबारा कहा कि परमाणु प्रसार उसकी शीर्ष सुरक्षा चिंताओं में से एक है।

संवादाता सम्लेनल में विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनो ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि, ‘‘पाकिस्तान को काम करके दिखाने और परिणाम देने की जरूरत है जिससे दोनों देशों के बीच विश्वास और भरोसा कायम हो सके। हम एक समृद्ध पाकिस्तान देखना चाहते हैं जो क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के लिए सकारात्मक योगदान दे।’’

पलाडिनो ने पोम्पिओ के एक हालिया बयान से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह बात कही। पोम्पिओ ने पाकिस्तान के परमाणु प्रसार को अमेरिका के लिए तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के रूप में चिह्नित किया था।

भारत हमारे प्रमुख सुरक्षा भागीदारों में से एकः अमेरिका

पलाडिनो ने कहा, ‘‘परमाणु प्रसार हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में व्यक्त सबसे बड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं में से एक है। यह सूची में सबसे शीर्ष पर है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ समझौता वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

LIVE TV