चीन ने मारी पलटी, अब नहीं देगा पाकिस्तान को समर्थन

पाकिस्तान का सबसेपेइचिंग| आतंकवाद के मुद्दे पर घिरे पाकिस्तान को समर्थन देने वाली बात से चीन ने अपना पल्ला झाड़ लिया है| अब तक चीन को पाकिस्तान का सबसे अहम दोस्त माना जाता रहा है| चीन ही एकमात्र ऐसा बड़ा देश था, जिसने पाकिस्तान का हाथ थाम रखा था|

पाकिस्तान का सबसे मज़बूत ‘हथियार’ हुआ बेकार

चीन ने पाकिस्तान की मीडिया में चल रही उन बातों का खंडन किया है, जिनमें युद्ध की स्थिति चीन के पाकिस्तान का साथ देने की बात कही गयी है| चीन ने साफ़ किया है कि वह कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के इस दावे से इत्तेफाक नहीं रखता|

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने संवाददाताओं से कहा कि एक दोस्त और पड़ोसी होने  के नाते हम भारत और पाकिस्तान से अपील करते  हैं कि कश्मीर सहित विभिन्न विवादों का उचित हल निकाला जाए| इससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता कायम होगी|

उन्होंने कहा की चीन ने पाकिस्तान को स्पष्ट समर्थन देने की बात कभी नहीं कही| समसामयिक मुद्दे पर चीन का रुख स्थिर और स्पष्ट है|

माना जा रहा है कि चीन पाकिस्तान में रह रहे हाफिज सईद और अजहर मसूद जैसे आतंकियों का खुल कर समर्थन नहीं करना चाहता| इस कारण चीन ने ऐसा किया है|

इससे पहले पाकिस्तान की मीडिया में ये बात जोर-शोर से कही गयी थी कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो चीन पाकिस्तान का समर्थन करेगा|

LIVE TV