पहले ही दिन लखनऊ मेट्रो का निकला दम, हांफती आई नजर !

लखनऊ मेट्रोलखनऊ। दो साल 11 महीने के लंबे इंतजार के बाद जब लखनऊ मेट्रो आम लोगों के लिए पहली बार दौड़ी तो वह हांफती नजर आई। दरअसल, लखनऊ मेट्रो पहले ही दिन खराब हो गई। यह करीब एक घंटे तक आलमबाग स्टेशन पर खड़ी रही और बाद में इसे ले जाने के लिए दूसरी मेट्रो बुलानी पड़ी। इस दौरान मेट्रो में फंसे यात्रियों को सीढ़ियों से उतारा गया। करीब एक घंटे तक फंसे रहने के बाद ये लोग जब मेट्रो से बाहर आए तो उनके चेहरे पर डर साफ दिख रहा था।

मंगलवार सुबह छह बजे के आसपास आम लोगों के लिए यह मेट्रो ट्रांसपोर्ट नगर से चली। इसमें LMRC के एमडी सहित बड़े अधिकारी और मीडिया के कई लोग सफर कर रहे थे। टीपी नगर से यह चारबाग स्टेशन पर पहुंची और इसके बाद आलमबाग पहुंची। वहीं जाकर यह मेट्रो खराब हो गई। करीब एक घंटे तक वह वहां खड़ी रही।

यह भी पढ़ें: लखनऊ मेट्रो पर चलने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाना पड़ेगा जेल !

 

LIVE TV