पहली बार बिग बॉस प्रोमो की पहली तस्वीर हुई लीक , एक नए अंदाज़ में नज़र आएंगे सलमान…

कलर्स टीवी का रियाल्टी शो बिग बॉस 13 को लेकर दर्शकों में काफ़ी उत्साह हैं। बतादें कि इस बार बिग बॉस आने से पहले उसका प्रोमो लीक हो चुका हैं। देखा जाये टी इस साल बिग बॉस में सलमान खान स्टेशन मास्टर के लुक में नजर आ रहे हैं।

 

 

बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान खान (Salman Khan) ‘बिग बॉस’ का प्रोमो शूट कर रहे हैं। वहीं सलमान खान के स्टेशन मास्टर वाले लुक को इंस्टाग्राम अकाउंट ‘बीइंग सलमान खान टीम’ ने साझा किया है। तस्वीर में दबंग खान काले कोट के साथ काली टोपी और सफेद शर्ट पहने हुए हैं। तस्वीर में सलमान माइक के सामने कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बिग बॉस’ प्रोमो की थीम में सलमान स्टेशन मास्टर के लुक में नजर आएंगे। प्रोमो में दिखाया जाएगा कि सलमान कमरे में बैठे हुए हैं जो स्टेशन पर गुजरने वाली ट्रेनों के झटकों से हिल रहे होंगे।

जल संकट! महिलाओं ने खाली घड़े और मटके लेकर किया प्रदर्शन!

दरअसल सलमान ने ‘बिग बॉस 13’ के प्रोमो का शूट जयपुर जाने से पहले किया था। सलमान इस वक्त जयपुर में ‘दबंग 3’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ‘बिग बॉस’ का सेट हर बार लोनावला में होता है लेकिन इस बार इसे मुंबई की फिल्म सिटी में बनाया गया है। खबरों की मानें तो इस बार शो किसी एक थीम पर आधारित नहीं होगा। इसके साथ ही इस बार घर में सभी मशहूर हस्तियां नजर आएंगी।

वहीं अब मेकर्स ने ‘टिक टॉक’ स्टार गरिमा चौरसिया को शो में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में गरिमा चौरसिया की तस्वीर शेयर कर ये जानकारी दी गई है। अभी इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 21 साल की गरिमा सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। उनके टिक टॉक वीडियो खूब वायरल होते हैं। गरिमा ने पंजाबी गानों में भी काम किया है। इसके अलावा वो मॉडलिंग भी करती हैं।

कुछ दिन पहले आईबी टाइम्स वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में 7 कंटेस्टेंट के आने की बात की जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, 7 हस्तियों ने बिग बॉस का कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है। इसमें मुग्धा गोडसे, सिद्धार्थ शुक्ला, चंकी पांडे, राजपाल यादव, माहिका शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्जी, आदित्य नारायण का नाम शामिल है।

 

 

 

LIVE TV