पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की बड़ी चुनौती दो जगहों से चुनाव लड़ेंगी, बोलीं- दल बदलुओं की परवाह नहीं

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आगामी चुनाव में उसी नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया, जहां से 2016 में उनके खास रहे शुभेंदु अधिकारी चुनाव जीते थे। शुभेंदु हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

पूर्वी मिदनापुर स्थित नंदीग्राम को शुभेंदु का गढ़ माना जाता है। यहां रैली के दौरान ममता ने कहा कि किसी के पाला बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ता। जब TMC का गठन हुआ था, तब इनमें से कोई भी पार्टी के साथ नहीं था। अगर संभव हुआ तो मैं नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों जगहों से चुनाव लड़ूंगी।

दीग्राम से ममता के चुनाव लड़ने के मायने
मिदनापुर में शुभेंदु के परिवार का वर्चस्व है। उनके पिता कांग्रेस से विधायक और सांसद रह चुके हैं। वे UPA सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री थे और अभी तृणमूल से सांसद हैं। शुभेंदु खुद लगातार विधायक और सांसद का चुनाव जीतते आ रहे हैं। शुभेंदु के एक भाई सांसद और दूसरे नगरपालिका अध्यक्ष हैं। इस परिवार का 6 जिलों की 80 से ज्यादा सीटों पर असर है।

LIVE TV