पराली जलाने को लेकर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कही ये बात, दी जानकारी

reporter – awanish kumar

लखनऊ – सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी की सख्ती के बाद उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं को शासन से गंभीरता से लिया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पराली जलाने की घटनाओं पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने सरकार का आंकड़ा रखते हुए बताया कि प्रदेश में पराली जलाने की घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है।

सरकार भले ही आकंड़े पेश कर रही हो लेकिन यूपी में प्रदुषण किसी से छिपा नहीं है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों की हवा जहरीली होने के बाद सरकार ने इसकी वजह पर ध्यान दिया और पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी की जाने लगी। मुख्य सचिव को कोर्ट में फटकार के बाद प्रदुषण नियंत्रण के मामले में तेजी से करवाई होने लगी।

अब कृषि मंत्री ने जो आंकड़े गिनाये हैं उनके मुताबिक यूपी में पराली जलाने की घटनाओं पर तेजी से करवाई शुरू की गयी है। उन्होंने बताया कि यूपी में 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 4225 घटनाएं फसल अवशेष यानी पराली जलाने की घटनाएं हुई।

1 अक्टूबर से 10 दिसंबर के बीच कुल 4871 धान की पराली जलाने की घटना हुई जबकि 194 स्थानों पर गन्ने की पत्तियो को जलाने का मामला सामने आया, वही कूड़ा जलाने की 364 एवं अन्य प्रकार के 81 ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसमें 218 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। वही 526 विभागीय कर्मचारियों के विरुद्ध भी कदम उठाए गए हैं।

सदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

कुल 1867 लो खिलाफ एफ आई आर दर्ज किए गए जबकि 126 लोग ऐसे मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। कुल 2 करोड़ 33 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है जिसमें से 66 लाख तीन हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

LIVE TV