पत्नी का महिला बॉस के साथ संबंध, पति ने की खुदकुशी, तीन पन्ने के सुसाइड नोट में चौंकाने वाले खुलासे

राजधानी लखनऊ से एक खुदकुशी का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। दरअसल, मृतक की पत्नी की अपनी महिला बॉस से नजदीकियां थी। वह पति से महिला बॉस संग रहने की जिद करती थी। इससे आहत आकर युवक ने आत्महत्या की है। युवक ने अपने तीन पन्ने के सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया है। पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए पत्नी व उसकी महिला बॉस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह केस सुसाइड के आधार पर दर्ज किया गया है।

गोमतीनगर के विरामखंड निवासी कृष्णकुमार अग्रवाल के बेटे निखिल (40) घर में ही किराना स्टोर की दुकान चलता था। कृष्णकुमार के मुताबिक, निखिल की शादी वर्ष 2012 में गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के मार्टिनपुरवा की रहने वाली अंजू गुप्ता से हुई थी। दोनों की सात साल की बेटी है।

मृतक के पिता कृष्णकुमार के मुताबिक, अंजू एक समाज सेविका के साथ काम करती थी। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां आ गई। फिर वह निखिल के साथ न रहने की बात करने लगी वह निखिल से महिला बॉस के साथ रहने की बात करती थी शनिवार को अंजू बार-बार अपनी महिला बॉस के पास जाकर रहने की बात कह रही थी। इसे लेकर निखिल का उससे विवाद हुआ था। निखिल ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। पुलिसकर्मी आए और निखिल व अंजू को समझाकर चले गए। मगर रविवार को अंजू फिर उसी जिद पर अड़ गई। इतनी नहीं वह निखिल के मना करने पर जहर खा लेने की धमकी देने लगी।

फाइल फोटो

पिता के मुताबिक कृष्णकुमार का कहना है कि सोमवार को देर रात तक निखिल उनसे बात करता रहा। फिर किसी का फोन आने पर वह प्रथम तल के अपने कमरे में चला गया। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे मां ने निखिल को जगाने के लिए कॉल की मगर फोन नहीं उठा। कृष्णकुमार उसके कमरे में गए तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला।

वहीं घटनास्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। निखिल ने ये सुसाइड नोट पुलिस कमिश्नर, एसीपी गोमतीनगर व इंस्पेक्टर गोमतीनगर के नाम लिखा है। इनमें निखिल ने पत्नी अंजू व उसकी महिला बॉस को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

LIVE TV