पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद की आत्महत्या जानें पूरा मामला

Report- NAGENDRA TYAGI

आगराः आगरा शमशाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी जहां सिंह में मंगलवार की शाम उस समय चीख-पुकार मच गई। एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया।

दरअसल मामला आज शाम का है। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी जहान सिंह संजय अपने परिवार के साथ रहता था। संजय की शादी 10 साल पूर्व सुमन से हुई थी संजय पर दो बच्चे भी थे और दोनों ही लड़के हैं। जिसमें एक बेटा 9 वर्ष का और एक बेटा 7 वर्ष का है। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच आये दिन झगड़े होते थे। जिसे निपटाने के लिए मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों ने के बार पंचायत भी की थी।

बावजूद इसके परिवार में हालात नहीं सुधरे,मंगलवार की शाम को संजय ने गुस्से में आकर पत्नी सुमन को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया और खुद को भी गोली मार ली।

घटना की जानकारी होते ही शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शवों को कब्जे में ले लिया,पुलिस मृतक के परिवारजनों ससुराल और मायका पक्ष के लोगों और ग्रामीणों से बातचीत कर घटनाक्रम की सही जानकारी हासिल कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने मृतक के बच्चों से भी पूछताछ शुरू की है। संजय की उम्र तकरीबन 32 वर्ष है,जबकि सुमन की उम्र तकरीबन 30 वर्ष है।

सर्विलांस टीम की मदद से पकड़ी गई 75 लाख की अवैध शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार

दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल में जुटे हैं। साथ ही इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है कि मृतक राज मिस्त्री संजय वो तमंचा और कारतूस कहां से लाया जिससे हत्या के बाद आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

LIVE TV