पति की दीर्घायु व अखंड सौभाग्य के लिए हरितालिका तीज के पर्व पर महिलाओं ने रखा निर्जल व्रत

पति की दीर्घायु व अखंड सौभाग्य के लिए शुक्रवार को हरितालिका तीज के पर्व पर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा। सुबह से ही घरों में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ मां पार्वती की पूजा अर्चना की गई।

शहर के कैलाश आश्रम मंदिर, कंकड़ेश्वर मंदिर, लखपेड़ाबाग स्थित शिव मंदिर में महिलाओं ने पहुंचकर पूजन अर्चन किया। यहां शारीरिक दूरी का पालन किया गया। मंदिर में फूलों का श्रृंगार किया गया। घरों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। लक्ष्मणपुरी निवासी गृहणीं माया जायसवाल कहती हैं कि यह व्रत रखने से घर में सुख शांति, पति की लंबी आयु, सुख समृद्धि, धन धान्य की प्राप्ति होती है। हरितालिका तीज की कथा के अनुसार इसी दिन तपस्या के फलस्वरूप मां पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। महादेवा में भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा : प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालु कजरी तीज पर सुबह ही दर्शन व जलाभिषेक के लिए पहुंचे। महिलाओं की संख्या भी काफी थी। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालु दर्शन करते मिले। लेकिन, पुलिस ने काफी संख्या में श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर से ही लौटा दिया। कई श्रद्धालु मॉस्क व सैनिटाइजर लेकर मंदिर पहुंचे थे। फिर भी पुलिस ने उन्हें मंदिर के बाहर से ही बिना दर्शन किए लौटा दिया।

LIVE TV