पतिने की हैवानियत की साड़ी हदें पार: ईंट से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा, खुद भी की जान देने की कोशिश

जौनपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद भी फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की।

जौनपुर जिले के अगहुआ गांव में पति ने विवाद के बाद मट्ठा मथ रही अपनी पत्नी पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया है। अगहुआ गांव निवासी राजेंद्र यादव भाइयों से अलग होकर एक कमरा बनाकर रहता था। उसके साथ उसकी पत्नी गीतारहती थी। जनकारी के मुताबिक़ उसके दो बच्चों की मौत पहले ही बीमारी से हो चुकी है। सोमवार की सुबह पांच बजे गीता मट्ठा मथ रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर राजेंद्र का पत्नी से विवाद हो गया। अचानक उसने नज़दीक रखी ईंट से पत्नी पर हमला कर दिया।घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। साथ ही गीता को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी पर हमला करने के बाद आरोपी पति राजेंद्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। गांव में इस घटना से लोग काफी स्तब्ध हैं। पत्नी से झगडे के बादराजेंद्र गीता की हत्या कर देगा इस पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा। राजेंद्र के दो पुत्र थे। बड़े पुत्र अखिलेश की 22 वर्ष की उम्र में 2016 में और मुकेश की 2019 में 20 साल की उम्र में बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

LIVE TV