नोएडा पहुंचे CM बघेल, कांग्रेस के डोर-टू-डोर प्रचार में लिया हिस्सा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाया। उन्होंने नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में कांग्रेस की प्रत्याशी के लिए अभियान चलाया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा, छोटे-छोटे गठबंधन हुए हैं और जो गठबंधन पिछली बार आए थे वह कैसे गिरे हैं वह सबको पता है। अखिलेश यादव का कहना कि सारी पार्टी उनके ख़िलाफ़ लड़ रही हैं वह उनका भ्रम है। साढ़े चार साल वह निकले नहीं, अब वह जनता के बीच आए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार सुबह नोएडा सदर के लिए पार्टी प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घर-घर जाकर उनसे कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इसी के साथ ही सीएम बघेल जनता से उनका हालचाल जाना।