नॉएडा : परी चौक पर चौकी इंचार्ज ने गर्मी में लोगों के लिए करवाई प्याऊ की व्यवस्था !

रिपोर्ट – ललित पंडित

नॉएडा : एक तरफ जहां गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है | वहीं दूसरी तरफ गर्मी से बचने के लिए डॉक्टर सलाह देते हैं आप अधिक से अधिक पानी पीजिए |

लेकिन अगर पानी उपलब्ध ही ना हो पाए तो कैसे पी पाएंगे ? ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर |

आपको बता दें कि यह ग्रेटर नोएडा का सबसे व्यस्ततम चौराहा परी चौक है | यहां आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या हजारों में है |

 

लड़की-लड़के ने की भाग कर शादी, गुस्साए लड़की वालों ने लड़के की माँ को मारी गोली, हालत गंभीर !

 

लेकिन सबसे अलग बात यह है कि यहां पर न तो कोई टॉयलेट है न ही पानी पीने की सुविधा | इसी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर परी चौक चौकी इंचार्ज अनूप सिंह द्वारा पानी का प्याऊ लगाया गया | जिसमें आने जाने वाले राहगीरों के लिए ठंडा पानी रखा जाता है | जोकि इस गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करता है।

 

LIVE TV