नेपाल में भीषण बस दुर्घटना, 37 लोगों की दर्दनाक मौत, 43 से ज्‍यादा लोग घायल

नेपालकाठमांडू | नेपाल में सोमवार को दो बस दुर्घटनाओं में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक, काभ्रे जिले के भिर्तादेयुराली में सोमवार को एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और 43 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए। घायलों को काठमांडू एवं धुलीखेल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: मोदी का बलूचिस्तान राग ध्यान भटकाने की कोशिश : पाकिस्तान

हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, 28 घायलों को काठमांडू के अस्पताल में एवं 15 घायलों को धुलीखेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि अभी घटनास्थल पर खोजबीन का काम जारी है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।

इस बीच स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस और राहत दल बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: शार्ली ऐब्दो ने फिर बनाया विवादित कार्टून, मिली आतंकियों से धमकी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, नेपाली सेना के एक हेलीकाप्टर ने घायलों को उपचार के लिए काठमांडू और धुलीखेल के अस्पतालों में पहुंचाया है।

बस काठमांडू से काभ्रे जिले के मदनखुदड़ी जा रही थी।

एक अन्य बस दुर्घटना पश्चिमी नेपाल के बाजंग जिले में हुई। पुलिस के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान बोला- एक बार इस्लामाबाद आओ तो सही

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने सरकारी राहत अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से घायलों को तत्काल मदद करने का निर्देश दिया है।

LIVE TV