नीतू कपूर ने लिखा पति ऋषि कपूर के लिए भावुक कर देने वाला पोस्ट, अस्पताल के लोगों को कहा शुक्रिया…

हाल ही में हमने बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेताओं को खो दिया. दोनों ही किसी न किसी बीमारी के कारण इस दुनिया को छोड़कर चले गए. लेकिन साथ में अपनी कई यादें देकर गए. इनमें से एक हैं महान अभिनेता ऋषि कपूर जिनके निधन से कई बड़े सितारे अभी भी शौक में हैं. ऋषि कपूर दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे. तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अब ऋषि कपूर के निधन के पांच दिन बाद नीतू कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी है.

 

 

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने इस पोस्ट में HN अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की तस्वीर भी पोस्ट की। एक तस्वीर में ऋषि कपूर हंसते हुए दिख रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वह नीतू कपूर के साथ हैं। उन्होंने लिखा- एक परिवार के तौर पर हमने बहुत कुछ खोया है। लेकिन जब हम एक साथ बैठते हैं और बीते कुछ महीनों की तरफ देखते हैं तो हमें अपार आभार महसूस होता है।

https://www.instagram.com/p/B_wE3Dxg1Z5/?utm_source=ig_embed

 

उन्होंने आगे लिखा- HN अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति हमारा आभार! डॉ तरंग ज्ञानचंदानी की अगुवाई में डॉक्टरों, भाइयों और नर्सों की पूरी टीम ने मेरे पति का इलाज किया जैसे वह उनके अपने थे। उन्होंने हमें इस तरह सलाह दी जैसे हम उनके अपने थे और इन सब के लिए और मैं तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।

बॉलीवुड के शहनशाह “ऋषि कपूर” को याद कर भावुक हुए ,शेयर किए कुछ अनछुए पहलू…

इससे पहले नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा- End of our story यानी हमारी कहानी का अंत। नीतू का यह मैसेज काफी भावुक कर देने वाला था। ऋषि कपूर के यूं चले जाने से उनका पूरा परिवार टूट गया है। ऋषि कपूर के निधन के चौथे दिन प्रेयर मीट रखी गई। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इस तस्वीर में नीतू कपूर के साथ रणबीर बैठे हुए नजर आ रहे थे।

 

 

बता दें ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में 1 मई को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में कुल 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी ने पूजा में भाग लिया।

 

LIVE TV