ये है अखिलेश का सच, बिहार में प्यार बहता है यूपी में शराब

नीतीश

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पथरदेवा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। जहां उन्होंने गोरखपुर मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बिहार का उदाहरण देते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार में सद्भाव का माहौल है। उन्होंने आगे कहा कि न्याय के साथ विकास मूल सिद्धांत है।

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि विकास की किरण हर जगह पहुंचनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हाशिये पर रहने वाले लोगों पर ध्यान दिया, साथ ही समाज की आधी आबादी के लिए काम किया।

बिहार के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण दिया है। बिहार में सबके कल्याण के लिए काम किया है। लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू की। इसके अतिरिक्त नौंवी की छात्राओं के लिए साइकिल योजना शुरू की।

आगे उन्‍होंने कहा कि यूपी के सीएम ने शराबबंदी पर साथ नही दिया, यूपी की राजनीति अगर सुधरेगी तो देश की राजनीति भी सुधरेगी।

उन्होंने आगे कहा कि लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया, जिसके चलते बिहार में अब लड़कियां लड़कों के बराबर हैं। नीतीश कुमार ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बिहार में प्रेम और सद्भाव का माहौल है।

उन्होंने इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास किया, साथ ही बिहार में सड़कों और पुलों का जाल बिछाया। बिहार में एक प्रतिशत से कम बच्चे स्कूल के बाहर हैं, यूपी में पूर्वांचल का गन्ना किसान बदहाल है उसकी सुध लेने वाला कोई नही है। उन्‍होने आगे कहा कि यूपी की तरह बिहार मे साम्पदायिक दंगे नही होते हैं।

LIVE TV