निरंकारी बाबा के अंतिम दर्शन शुरू, कल होंगे पंच तत्व में विलीन

निरंकारी बाबानई दिल्ली। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के पार्थिव शरीर को भारत लाया गया है। दिल्ली के बुराड़ी में बाबा हरदेव सिंह जी के आखिरी दर्शन शुरू हो चुके हैं। यहां बुधवार तक उनके दर्शन किए जा सकेंगे।

निरंकारी बाबा का पार्थिव शरीर बुराड़ी में

निरंकारी बाबा का पार्थिव शरीर बुराड़ी बाईपास के ग्राउंड नम्बर-8 में एक चैम्बर में रखा गया है। बुधवार तक उनके अंतिम दर्शन के लिए देश-विदेश के सभी भक्त पहुंच जाएंगे।

18 मई की सुबह आठ बजे बाबा का पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के लिए निकाला जाएगा। अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर संपन्न होगा। उसी शाम को निरंकारी सरोवर के सामने ग्राउंड नंबर 2 में 3 से 7 बजे तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा।

दुनियाभर में बाबा के करोड़ों अनुयायी हैं, जो इस हादसे से दुखी हैं। बाबा हरदेव का कनाडा में हुए सड़क हादसे में निधन हो गया था। बाबा हरदेव सिंह कार से कनाडा के मॉन्ट्रियल जा रहे थे। उनके दोनों दामाद अवनीत और सन्नी उनके साथ थे। सन्नी खुद गाड़ी चला रहे थे। कार की रफ्तार तेज थी। भारतीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कार अचानक पलट गई। हादसे में बाबा हरदेव सिंह और उनके दामाद सनी की मौके पर ही मौत हो गई।

LIVE TV