करण ने किया अपने बच्‍चों का नामकरण, आलिया ने कहा…  

नामकरणमुंबई। सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्‍चों के पिता बने बॉलीवुड डायरेक्ट्र करण जौहर ने नामकरण कर बच्‍चों को नाम दिया है। बीएमसी से जुड़ी स्वास्थ्य अधिकारी पद्मजा केस्कर ने यह जानकारी दी थी कि बच्‍चों के रजिस्‍ट्रेशन में पिता के नाम के स्‍थान पर  करण जौहर का नाम है। बच्चों के जन्‍म के बाद रजिस्‍ट्रेशन में बेबी गर्ल और बेबी बॉय लिखा गया था। करण ने इससे पहले इस विषय पर कोई जानकारी नहीं दी थी।

खबर के सुर्खियों में आने के बाद करण ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए अपनी खुशी व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने इस ट्वीट में बच्‍चों के नाम का भी खुलासा किया है। करण ने बच्‍चों का नाम रूही और यश रखा है।

ये नाम करण के लिए काफी खास हैं। आप सब इस बात से वाकिफ होंगे कि करण के पिता का नाम यश था। और उनकी माता का ना हीरू है। करण ने बैटे का नाम अपने पिता के नाम पर ही रखा है। उन्‍होंने अपनी बेटी का नाम अपनी मां के नाम का उल्‍टा रखा है। हीरू का उल्‍टा रूही होता है।

करण के इस ट्वीट पर आलिया भट्ट ने भी अपनी खुशी जताते हुए कहा है कि, वह बहुत खुश हैं कि उन्‍हें छोटे भाई- बहन मिल गए हैं।

करण ने अपने ट्वीट में खुशी जाहिर करते हुए लिखा, यह उनका भावुक लेकिन सोचा समझा निर्णय था। उनके बच्‍चे उनकी प्राथमिकता और दुनिया हैं। उन्‍होंने डा. जतिन शाह का भी शुक्रिया अदा किया है जिसने उन्‍हें यह सलह दी थी।

 

LIVE TV