अमेरिकी गे नाइट क्लब में फायरिंग, 30 को लगी गोली

नाइट क्लबऑरलैंडो| अमेरिका के फ्लोरिडा में एक गे नाइट क्लब में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 30 लोगों को गोली लगी है| ऑरलैंडो के पल्स क्लब में रविवार तड़के हुई इस घटना में हमलावर ने कई लोगों को बंधक भी बना रखा है। इस घटना में घायलों की संख्या को लेकर अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है|

नाइट क्लब में बंधक हैं कई लोग

सोशल मीडिया साइट्स पर ढेर सरे लोगों ने इस घटना से जुड़ी जानकारी पोस्ट की है। जिसके अनुसार रविवार तड़के (भारतीय समय के अनुसार रविवार दोपहर) पल्स क्लब में एक हमलावर बम जैकेट पहन कर घुसा। उसके पास बन्दूक भी थी|

क्लब में घुसते ही उस अज्ञात हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी| इसमें 30 लोगों को गोली लगने की जानकारी मिली है| अपनी असॉल्ट राइफल के दम पर उसने अंदर के लोगों को बंधक भी बना रखा है।

ऑरालैंड न्यूज चैनल के मुताबिक, ‘शूटर ने बम जैकेट पहन रखा है। इमरजेंसी व्हीकल्स और बॉम्ब स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। ये घटना तब हुई जब LGBT कम्युनिटी इस क्लब में प्राइड मंथ सेलिब्रेट कर रही थी|’

वहीँ, ऑरलैंडो पुलिस के ट्विटर हैंडलर पर भी घटना की जानकारी दी गयी है| इस पर लिखा है, ‘इस घटना में कई लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस अफसर बिल्डिंग की तलाशी ले रहे हैं, ताकि लोगों को बाहर निकाला जा सके। फिलहाल सभी लोगों को पल्स क्लब से दूर रहना चाहिए|’

 

LIVE TV