ड्यूटी के टाइम ही थाने में सोते मिले दारोगा

रिपोर्टर- रीता सिंह 

बागपत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में कानून व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कई योजनायें और नीतियां लागू की हैं। लेकिन राज्य के पुलिसकर्मी सुधरने का नाम नही ले रहे हैं। आये दिन पुलिस की लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बागपत का है जहां एक पुलिसकर्मी नशे में धुत होकर सो रहे है।

यह भी पढ़े:-शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे योगी, स्वागत में अधिकारियों ने पार की हदें

दरअसल मामला बागपत के छपरौली का है जहां टांडा पुलिस चौकी इंचार्ज सूरजभान सिंह थाने में बेसूध होकर सो गये। दरोगा इस कदर नशे में चूर थे कि उन्हें अपनी सर्विस रिवाल्वर की भी परवाह न थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक मेज आराम से सो रहे है।

सबसे बड़ी लापरवाही की बात तो ये है कि थाने में एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।

यह भी पढ़े:-अपनों को बचाने के लिए योगी सरकार की खिलाफत पर उतरे मौर्य!

वीडियो में आप खुद देख सकते है कि कैसे ये पुलिसकर्मी बेपरवाह नशे में धुत सो रहा है।

देखे वीडियो:-

LIVE TV