अमिताभ की नातिन नव्या ने तोड़ा आर्यन का दिल

नव्या नवेलीमुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली की अभी बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं हुई है लेकिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही खबरें आ रहीं थी कि नव्या शाहरुख के बेटे आर्यन को डेट कर रही हैं। लेकिन अब नव्या के असली बॉयफ्रेंड का चेहरा सभी के सामने आ गया है। नव्या लंदन के रहनेवाले वाले हैरी गिलिस को डेट कर रही हैं।

नव्या नवेली ने तोड़ा आर्यन का दिल

यह दोनों ही सेवन ऑक्स स्कूल में क्लासमेट हैं। इन दोनों को कई जगह एकसाथ स्पॉट भी किया गया है। हैरी नव्या के साथ आर्यन के भी अच्छे दोस्त हैं। नव्या ने जिस समय अपना ग्रैजुएशन कंप्लीट किया था, उस वक्त भी उनके साथ पार्टी भी एन्जॉय करती हुईं नजर आई थीं। अगर खबरें सही है तो नव्या ने शाहरुख़ के बेटे आर्यन का दिल तोड़ दिया है।

सोशल मीडिया पर छाईं नाव्या

सोशल मीडिया पर नाव्या की कोई न कोई फोटो और वीडियो वायरल होता रहता है। यह फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है। नव्या की अपने परिवार के साथवाली तस्वीर में भी हैरी नज़र आए थे।

हालांकि इस बारे में आर्यन, हैरी और नव्या ने कोई भी ज़िक्र नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही दोनों के अफेयर के चर्चे आम हो चुके हैं।

 

 

LIVE TV