नव्या नवेली का ये लुक देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

नव्या नवेलीनई दिल्ली। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से तो आप सभी लोग वाकिफ होंगे। सोशल मीडिया पर नव्या बहुत एक्टिव रहती हैं और अभी से इनके लाखों फैंस हो गए हैं। कभी वो शाहरुख़ के बेटे आर्यन को डेट करती हैं तो कभी अपने हॉट फोटोशूट्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं।

 

नव्या नवेली का ट्रेडिशनल लुक

नव्या ने एक बार फिर से इन्स्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करके हलचल मचा दी है। इस बार नव्या ने ट्रेडिशनल लुक में शूट कराया है। नव्या इस लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। आमतौर पर आपने उनकी फोटोज जीन्स, शार्ट्स या बिकनी में देखी होगी। लेकिन ट्रेडिशनल लुक में वो कम ही नजर आती हैं। हरे रंग का लहंगा, गोल्डन ब्लाउज पहने नव्या काफी दिलकश लग रही हैं। नव्या के साथ उनकी फ्रेंड्स भी ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए हैं। दरअसल यह  तैयारी किसी ख़ास पार्टी में जाने के लिए लग रही है।

इसी साल, नव्या की ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी हो गई है। हाल ही में नव्या ने दोस्तों के साथ विदेश से छुट्टियां मना कर मुंबई वापसी की है। नव्या की इस ट्रिप में शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी नजर आए थे। हालांकि उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है कि नव्या की कब बॉलीवुड में एंट्री होगी।

https://www.instagram.com/p/BGwbHDDpXRq/

 

 

 

LIVE TV