नये ट्रैफिक रूल्स के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों का जोरदार प्रदर्शन, 19 को संपूर्ण हड़ताल

REPORT – LALIT PANDIT

नये ट्रैफिक रूल्स के तहत वसूले जा रहे बेतहाशा जुर्माने के खिलाफ सोमवार को नोएडा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी वेदपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रांसपोर्टरों ने दिल्ली कूच किया। जंतर-मंतर पहुंचकर ट्रांसपोर्टरों ने प्रदर्शन किया और ऑल इंडिया कांग्रेस ट्रांसपोर्ट और मजदूर संघ को समर्थन का ऐलान किया।

बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन केंद्रीय परिवहन मंत्री को दिया गया। दिल्ली कूच करने से पहले चौधरी वेदपाल सिंह ने कहा कि 19 सितंबर को एनसीआर में संपूर्ण हड़ताल रहेगी और उस दिन एक भी कामर्शियल वाहन सड़कों पर नहीं चलेंगे।

प्रदर्शन

नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित डॉली पेट्रोल पंप के पास जमा हुए सैकड़ों की संख्या में ट्रांसपोर्टर वहां से बसों और कारों में सवार होकर वे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे।

नोएडा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी वेदपाल सिंह ने बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान 19 सितंबर को प्रस्तावित पूरे एनसीआर में हड़ताल के लिए आल इंडिया कांग्रेस ट्रांसपोर्ट और मजदूर संघ को समर्थन दिया गया।

जीआईपी में कुछ दबंगों ने गार्डों के साथ की मार-पीट, घटना सीसीटीवी में हुई कैद 

उन्होंने बताया कि एनसीआर की ट्रक, बस, डंफर, क्रेन, थ्री व्हीलर मालवाहक, सीएनजी थ्री व्हीलर और कैब एसोसिशएन ने हड़ताल में शामिल होने और आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

चौधरी वेदपाल सिंह ने बताया कि प्रदर्शन में सभी यूनियनों के 5000 से अधिक ट्रांसपोर्टरों ने भाग लिया। प्रदर्शन के बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया।

 

LIVE TV