
भारत में कई जाति और समुदाय के लोग रहते हैं। हर व्यक्ति की आस्था अलग-अलग होती है। भारत विभिधता का देश माना जाता है। जहां पर कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। आज हम आपको अगले पांच दिनों यानी कि 25 अगस्त से 30अगस्त तक मनाए जाने वाले त्योहार के बारे में बताने जा रहे हैं। इन त्योहारों के बारे में और विस्तार से बताया आचार्य डॉ. प्रेम शर्मा त्रिपाठी ने। आइए जानते हैं।
25 अगस्त – नन्दोत्सव ( गोगा नवमी)
इस त्योहार को बृज में खूब धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। बृज में इस त्योहार को जन्मष्टमी के बाद 5 दिनों तक मनाया जाता है। जिन लोगों को सन्तान संबंधी कोई भी समस्या हो वह 25 अगस्त से 30 अगस्त तक भगवान कृष्ण की पूजा करें। उन्हें माखन चढ़ाएं।
‘नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की’
26 अगस्त – अजा एकादशी
इस एकादशी पर भगवान विष्णु के ‘उपेन्द्र’ स्वरूप की पूजा अराधना की जाती है तथा रात्रि जागरण किया जाता है। इस दिन व्रत और भगवान विष्णु की पूजा का महत्व बताया गया है। ऐसा करने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इस दिन साधु संत व्रत रखते हैं।
27 अगस्त- वैष्णव जन
इस व्रत को रखने पर जीवन में हर क्षेत्र में सफलता मिलती है साथ ही लाभ बी प्राप्त होता है।
28 अगस्त – प्रदोष व्रत
30 अगस्त – कुशोदिनी अमावस्या
इस अमालस्या में ‘ऊं ऊं फट फट स्वाहा’ इस मंत्र से कुश को उखाड़ कर घर लाएं। ऐसा करने पर साल भर घर में हर तरह की शांति बनी रहती है।