नच बलिए सीजन 8 : इस बार दिखेंगे टीवी के सबसे बड़े सेलिब्रिटीज़, देखिए पूरी लिस्ट


नच बलिए सीज़न 8मुंबई: 
फेमस डांस रिएलिटी शो नच बलिए सीज़न 8 जल्द ही शुरु होने जा रहा है। स्टार प्लस पर टेलिकास्ट होने वाले इस शो में रियल लाइफ जोड़ियां पार्टिसिपेट करती हैं। इस बार शो में हिस्सा लेने वाली कुछ फेमस जोड़ियों के नाम सामने आ चुके हैं। नच बलिए सीज़न 8 अगले महीने यानि मार्च से शरु होने की खबर है|

नच बलिए सीज़न 8 में ये जोड़ियां डांस फ्लोर पर दिखाएंगी जलवे

नच बलिए सीज़न 8

इस डांस रिएलिटी शो में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर कपल्स या तो न्यूली मैरिड हैं या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले कपल का नाम दिव्यांका त्रिपाठी और विवेद दाहिया का है जिनकी कुछ महीनों पहले ही शादी हुई है। दूसरा नाम एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे किश्वर मर्चेंट और सुयश राय का है ये अभी- अभी अपने हनिमून से लौटे हैं। तीसरा कपल भी एक्स बिग बॉस केंटेस्टेंट रह चुका है और वो हैं कीश और रोशेल, ये लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। चौथे कपल का नाम हैभा फेमस कॉमेडियं  भारती और हर्ष, इन्होंने हाल ही में सगाई की है। पांचवे कपल का नाम है रोहन और कांची, रोहल हाल ही में बिग बॉस के घर से बाहर आए हैं। दोनों एक काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दीपिका और शोएब भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और निकितिन धीर और कृतिका की हाल ही में शादी हुई है।

नच बलिए सीज़न 8

ये भी पढ़े :पाकिस्तान में होगा बॉलीवुड का जलवा, चैनलों को मिली फिल्म दिखाने की अनुमति

अभी बाकी कपल्स का नाम सामने नहीं आया है। इस बार भी शो के वहीं जज रहेंगे या कोई नया चेहरा नज़र आएगा इस बारे में भी अभी कुछ खुसाला नहीं हुआ है। शो के फॉर्मेट और होस्ट का नाम भी सामने आना बाकी है।

LIVE TV