
गदर जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकीं अमीषा पटेल के सितारे इस समय गर्दिश पर चल रहें हैं। उनके ऊपर उनके बिज़नेस पार्टनर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। रांची के रहने वाले मेकर अजय कुमार ने अमीषा और उनके पार्टनर कुणाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि अमीषा और कुणाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देसी मैजिक’ को पूरा करने के लिए अजय से 2.5 करोड़ रुपए लिए थे।
अमीषा फिल्म में एक्टिंग के साथ उसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं। ये फिल्म साल 2013 में बनना शुरू हुई थी। अमीषा ने अजय से कहा था कि फिल्म रिलीज होते ही वो उन्हें ब्याज के साथ पैसे वापस लौटा देंगी। अजय ने लंबे समय तक इंतजार किया लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हुई। जब अजय ने अमीषा से पैसों के बारे में पूछा तो उन्होंने 3 करोड़ रुपए का चेक दिया।
अनंतनाग में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ जारी, चलाया गया सर्च अभियान
अजय ने ये चेक बैंक में लगाया तो वो बाउंस हो गया। अजय ने दोबारा अमीषा से बात की। इस पर अमीषा ने कहा कि हमारा आपको पैसे वापस ना करने का कोई इरादा नहीं है। फिल्म रिलीज होते ही पैसे वापस कर देंगे। इसके अलावा अजय को अमीषा की मशहूर लोगों के साथ तस्वीरें दिखाकर धमकाया भी गया।
Video : पीलीभीत में वरुण गांधी ने नामांकन के बाद किया कुछ ऐसा लोगों का लगा ताता…
इस बात से परेशान होकर अब अजय ने कानून की मदद लेने का फैसला किया और उनके खिलाफ रांची की एक अदालत में केस फाइल किया है। अमीषा की इस फिल्म में जायद खान, रणधीर कपूर, साहिल श्रॉफ और रवि किशन काम करने वाले थे। फिल्म में अमीषा का डबल रोल है। अजय कुमार सिंह के मुताबिक अमीषा के खिलाफ अगले दस दिन में गैरज़मानती वारंट जारी हो सकता है।