धनतेरस पर करें राशि के हिसाब से खरीदारी, नहींं तो…

धनतेरस पर नई चीजें खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सोना और चांदी खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। यहां तक कुछ जगहों पर मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई किसी भी वस्तु में तेरह गुनी वृद्धि होती है। हर कोई व्यक्ति चाहता है कि वैभव की देवी मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा हमेशा उन पर बनी रहे। अगर आप अपनी राशि के अनुसार धनतेरस पर खरिददारी करें तो निश्चित रूप से धन्वंतरि की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

धनतेरस

मेष : धनतरेस पर मेष राशि वालों को चांदी के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।

वृष : राशि वाले अगर कपड़े खरीदेंगे तो उनके लिए लाभदायक रहेगा। इसके अलावा चांदी या तांबे के बर्तन खरीदने से भी उन्हें बहुत फायदा होगा।

मिथुन : राशि वालों को धनतेरस के दिन सोने के आभूषण, हरे रंग के घरेलू सामान और जैसे पर्दा इत्यादि खरीदना अच्छा रहेगा।

कर्क : राशि वालों को चांदी के आभूषण, सिक्के और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना काफी शुभ रहता है।

सिंह : राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन तांबे, कांसे के बर्तन, कपड़े और सोने की कोई चीज जरूर खरीदनी चाहिए।

कन्या : राशि वालों को धनतेरस के दिन श्री गणेश की मरगज की मूर्ति या सोने के आभूषण जरूर खरीदने चाहिए।

तुला : राशि वाले अगर कपड़े, सौंदर्य का सामान या सजावटी सामान और चांदी के सिक्के या सोने से बनी कोई चीज खरीदेंगे तो उन्हें बहुत फायदा होगा।

वृश्चिक : राशि वाले धनतेरस के दिन अगर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सोने के सिक्के या आभूषण खरीदेंगे तो उन्हें मां लक्ष्मी की बड़ी कृपा मिलेगी।

धनु : राशि वालों को इस दिन सोने के सिक्के, आभूषण या तांबे के बर्तन जरूर खरीदने चाहिए।

मकर : राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है।

कुंभ : राशि वाले अगर धनतेरस के दिन सौंन्दर्य प्रसाधन के सामान, सोना, फुटवियर (जूते-चप्पल) खरीदेंगे तो उन्हें बहुत लाभ होगा।

मीन : राशि वाले धनतेरस के दिन सोने के सिक्के, आभूषण, चांदी के सिक्के, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदेंगे तो बहुत लाभ होगा।

LIVE TV