आप में शामिल नहीं होंगे महाबली खली

द ग्रेट खलीनई दिल्ली। डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

पंजाब चुनाव के मद्ददेनजर रविवार को दलीप सिंह राणा के आप ज्वाइन करने की खबरें चर्चा में आई।

हालांकि खुद उन्होंने इससे इंकार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि वह सिर्फ आप के उम्मीदवार सज्जन सिंह चीमा का समर्थन करेंगे।

दरअसल खली ने पंजाब के कपूरथला में आम आदमी पार्टी के घोषित उम्मीदवार सज्जन सिंह के लिए रविवार को रोड शो किया।

साथ ही उनके चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

इसी के बाद से खली के आप में शामिल होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।

वहीं सज्जन सिंह ने कहा कि वह दोनों पुराने दोस्त हैं। इसी वजह से खली ने उनके लिए रोड शो किया।

वह केवल पंजाब चुनाव में उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

LIVE TV