दो महीने बाद घर से पहली बार निकलीं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल…

नोवल कोरोना वायरस से पूरी दुनिया लॉकडाउन में चल रही है. दिन पर दिन कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं. ऐसे में लोगों से  लगातार अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में ही रहे हैं. देश में इस वक्त 70,000 से भी ज्यादा कोरोना केस हो चुके हैं और 2,500 से ज्यादा की मृत्यु हो चुकी है.  भारत में भी पिछले 24 घंटे में 4213 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है. लेकिन अच्छी खबर यह भी है कि 22,000 से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं. लेकिन फिर भी हमें सतर्कता बरतने की जरुरत है. इसी बीच बॉ़लीवुड से कई सितारे कुछ न कुछ करके लोगों का मन लगा रहे हैं. अब प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर साझा की है.

 

 

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति के साथ लॉस एंजलिस में हैं। जब से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा है वो अपने घर में ही क्वारंटाइन हैं। अब प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो मास्क पहने नजर आ रही हैं।

क्वारंटाइन में रखे गए युवक ने बच्ची के साथ किया घिनौना काम, आगे जाने पूरा मामला….

पीले रंग की टी-शर्ट पहने प्रियंका नो-मेकअप लुक में दिख रही हैं। सेल्फी में उनके बाल उड़ते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ प्रियंका ने लिखा, ‘आंखें कभी शांत नहीं होती हैं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली।’

https://www.instagram.com/p/CAEEdoljpYy/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

 

मदर्स डे मौके पर प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो के साथ प्रियंका कहती हैं कि ‘आज का दिन उनके लिए है जिन्होंने आपको प्यार किया, क्या सही है क्या गलत है ये सिखाया, घावों पर मरहम लगाया, दिल टूटने के बाद गले से लगा लिया, स्कूल प्ले के दौरान आगे की पंक्ति में जो बैठती थीं, पिछले सालों की तुलना में इस बार मदर्स डे बहुत भावुक कर रहा है। अपने प्रियजनों से दूर उनकी यादों को अपने पास रखती हूं।’

 

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बॉलीवुड सितारों की सर्च रिपोर्ट का खुलासा किया गया है। ये रिपोर्ट बताती है कि गूगल पर किसे सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इस लिस्ट में पहला नंबर है प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका अब अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी हैं। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को 39 लाख बार सर्च किया गया है।

 

LIVE TV