देश में कोरोना के मामले 4 लाख के पार, 3,980 की हुई मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे अधिक 4,12,262 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,10,77,410 हो गई है। जबकि 3,980 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,30,168 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,66,398 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,72,80,844 है।

Covid-19: How India failed to prevent a deadly second wave - BBC News

इसी बीच बिहार के छपरा सदर अस्पताल और आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले 17 डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने बताया, अनुपस्थित डॉक्टरों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के दौरान लखनऊ के आलमबाग सब्जी मंडी में लोग इकट्ठे हुए। लोगों ने इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का भी उल्लंघन किया।

LIVE TV