देश में ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत शुरु, कोराना बना लोगों के लिए मुसीबत

देश में लगातार कोरोना का कहर छाया हुआ है। वहीं दैनिक कोरोना मामलों से स्वास्थय संबंधी परेशानियां भी लोगों के सामने आती जा रहा हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बढ़ते केसेस को चलते अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत भी बढ़ती जा रहा है। वहीं सिलेंडरों की कमी के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मारीजों का कहना है कि उन्हें अब एक सिलेंडर के लिए लगभग दोगुनी कीमत चुकानी होती है जिसके बाद भी उन्हें समय पर ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। आपको बता दें कि कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन बेहद महत्वपूर्ण साबित होती है। उनके लिए कह किसी संजीवनी से कम नहीं और ऐसे में इनकी कमी किसी बुरी खबर की तरह है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐसे कम राज्य है जहां ऑक्सीजन सिलेंडर का उत्पादन किया जाता है। वहीं जिन राज्यों में इन सिलेंडरों का उत्पादन नहीं होता वह अन्य राज्यों पर निर्भर हैं। दिल्ली खुद ऑक्सीजन के लिए हरियाणा पर निर्भर है। इसी की तरह पंजाब भी हरियाणा से ऑक्सीजन लेता है। वहीं कर्नाटक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को ऑक्सीजन सप्लाई करता है। यदि बात करें आंकड़ों की तो वर्तमान में भारत को एक दिन में करीब 2,000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत होती है। लेकिन यह खपत कोरोना मरीजों के कारण और भी बढ़ चुकी है जिसके कारण आज इनकी सप्लाई में किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

LIVE TV