
देश लगातार कोरोना महामारी से जूझ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण देश के हालात दिन पर दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। इसी बीच देश में राजनीति दौर भी जारी है। विपक्ष के लिए यह समय किसी अवसर से कम नहीं है। जिसका लाभ उठाते हुए कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में लगातार ऑक्सीजन को लेकर कमी बनी हुई है। कई राज्यों में ऑक्सीजन समय पर ना मिलने के कारण मरीज दम तोड़ते जा रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार को दोषी ठहराया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस मामले को लेकर कई ट्वीट साझा किए। अपने ट्वीट में उन्होंने सरकार से तीखे सवाल करते हुए लिखा कि, “ऑक्सीजन की आकस्मिक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्यों कोई कदम नहीं उठाये गए? एम्पावर्ड ग्रुप-6 की सलाह को पूरी तरह से नजरअंदाज क्यों किया गया? कोरोना की दूसरी लहर का अंदाजा होने के बावजूद ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले क्रायोजेनिक टैंकरों की संख्या बढ़ाने के लिए क्यों कोई प्रयास नहीं किया गया?” इसी के साथ उन्होंने लिखा कि, “ऑक्सीजन सिलेंडर एवं सिलेंडर रिफिलिंग के दाम पर नियंत्रण नहीं किया गया? ज़िम्मेदार कौन?” अब देखना यह होगा की सत्तरुढ़ी पार्टी प्रियंका को किस तरह से जवाब देगी और अपने बचाव में वह क्या कहेगी?
