देवरिया में राम के विवाह के समय लगे जयकारे, जिससे माहौल बना भक्ति मय….

मदनपुर क्षेत्र के ग्राम बरांव में आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात माता जानकी वे भगवान राम विवाह का भाव पूर्ण मंचन किया गया गया। राम के विवाह के समय जयकारे व बधइयां बजीं। जिससे माहौल भक्ति मय हो गया।

धनुष टूटने पर गुरु विश्वामित्र की सलाह पर विवाह संपन्न कराने के लिए राजा दशरथ को जनक ने न्योता भेजा। निमंत्रण मिलते ही अवध में बधइयां बजने लगीं। तीनों माताओं के महल में मंगल गान होने लगे। भरत व शत्रुघ्न बरात की तैयारी में जुट गए। मिथिला में बरातियों का नगर वासियों ने जम कर स्वागत किया। महिलाओं ने मंगलगान गाए। मंचन के दौरान कलाकारों ने लोक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मुग्ध कर दिया।

धनुष यज्ञ की लीला का मंचन

रुद्रपुर उपनगर स्थित बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के समीप चल रही रामलीला के दौरान शुक्रवार की रात कलाकारों ने धनुष यज्ञ का भावपूर्ण मंचन किया। भगवान राम के धनुष तोड़ते ही जयकारे लगने लगे। लीला की शुरुआत राजा जनक की प्रतिज्ञा से हुई। सीजा स्वयंवर में देश विदेश के राजा भाग लेते हैं। महर्षि विश्वामित्र के साथ आए राम और लक्ष्मण स्वयंवर में मौजूद रहते हैं। गुरु के निर्देश पर श्रीराम धनुष को तोड़ देते हैं। माता जानकी उनके गले में जयमाला डालती हैं। लीला का उदघाटन सपा के राष्ट्रीय सचिव अशोक कृष्ण यादव ने किया। भगवान राम की आरती उतारी। समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह एडवोकेट, पन्ने लाल यादव,मृंत्युजय सैनी, भोलू पाण्डेय, अनिरुद्ध मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

देवी गीतों पर पूरी झूमते रहे श्रोता

सोंदा में नेशनल पब्लिक स्कूल के संयोजन में शुक्रवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया। गायक मृत्युंजय लाल यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से की। इसके बाद एक से बढ़ कर एक देवी गीत सुनाए। श्रोता गीत सुन झूमने लगे।

उनके गाए गीतों में जय मां शारदा भवानी… जग कल्याणी के बोल जयकारा.. माई दरबार.. माई दरबार.. दिल को मिलता है सुकुन मां के दर पर आने से.. बदल गई औलाद मगर मां बाप नहीं बदले.. ने सभी को थिरकने पर विवश कर दिया। आलोक महादेव के नेतृत्व में भगवान शंकर और राधाकृष्ण की शानदार झांकी निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रही। देर रात तक जय मां शेरावाली का जयघोष होता रहा।

LIVE TV