देवरिया में मंदिर के अंदर पुजारी की हत्या

देवरियागोरखपुर। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक पुजारी प्रयागदास की सोमवार देर रात बदमाशों ने हत्या कर दी। बिहार के गया के रहने वाले प्रयागदास छह साल से पवहारी महाराज के साथ जुड़े थे।

दो साल पहले मठ में मूर्तियों की चोरी के बाद उन्हें पैकोली आश्रम का मुख्य पुजारी बनाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह गांव के कुछ युवक सुबह पुजारी के आश्रम पर पहुंचे तो उनका मुख्य द्वार बाहर से बंद मिला। इस पर उन्हें शक हुआ। वे दूसरे रास्ते से आश्रम के अंदर घुसे। वहां एक खिड़की से झांक कर देखा तो मंदिर के आंगन में पुजारी का शव पड़ा था और चारों ओर खून था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

देवरिया में मूर्ति चोरी

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के आश्रम पहुंचने पर मुख्य द्वार का ताला खोला गया। पुलिस हत्या को मूर्ति चोरी की घटना से जोड़ रही है। चौधरी ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।

LIVE TV