देर से दुआ हुई कुबूल, मच गया हाहाकार

जोक्स 1

टंकी के गर्म पानी के लिए दुआ मांगी थी दिसम्बर में

वो जाके अब कबूल हुई है…

भगवान के घर देर है अंधेर नहीं…

जोक्स 2

गुरु : चाणक्य ने कहा था…

आपको एक ही दुश्मन से बार-बार युद्ध नही लड़ना चाहिए,

वरना आप अपने तमाम ‘युद्ध कौशल’ उसे सिखा देंगे…

पति पत्नी के संबंधो में भी यही होता है…

दोनों योद्धा जिन्दगी भर लड़ते-लड़ते,

एक-दूसरे के वारों से इतना परिचित हो जाते हैं

कि युद्ध जिन्दगी भर चलता रहता है

पर हल कुछ नहीं निकलता…

शिष्य : तो फिर गुरुजी, क्या करना चाहिए?

गुरु : दुश्मन बदलते रहना चाहिये…

जोक्स 3

पत्नी (पति के बर्थडे पर) – “क्या गिफ्ट दूँ ?”

पति – “गिफ्ट रहने दे।

बस इज्ज़त किया कर और

तमीज से बात कर लिया कर…”

पत्नी (पाँच मिनट सोचकर)– “नहीं… मैं

तो गिफ्ट ही दूँगी!

LIVE TV