दूसरी बार पापा बने हरभजन सिंह, ख़ुशख़बरी देते हुए बोले..

भारत के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बन गए हैं। सोशल मीडिया पर भज्जी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वाइफ गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है।

जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भज्जी ने लिखा, “हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें बेटे के रूप में अपना आशिर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों ठीक है। सभी को शु्क्रिया।” फैन्स अब सोशल मीडिया पर भज्जी को जमकर इसके लिए बधाई दे रहे हैं। मार्च में भज्जी और गीता ने सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर कर पिता बनने की बात बताई थी। हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा ने 29 अक्टूबर 2015 को शादी की थी। 2016 में भज्जी पहली बार पिता बने थे। जब उनकी वाइफ गीता ने बेटी को जन्म दिया था। भज्जी ने अपनी बेटी का नाम हिनाया हीर प्लाहा रखा है।

बता दें कि भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह जल्द ही फिल्मी दुनिया में अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ जल्द ही फैन्स के बीच आने वाली है। हाल ही में उनके जन्मदिन पर फिल्म का गाना, “आजा चल तू वहां” भी रिलीज किया गया है।

LIVE TV