दुल्हनिया के साथ हुआ ऐसा कि डायरेक्टर ने सोच ली यह बात…  

मुंबई। ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद निर्देशक शशांक खेतान अब दुल्हनिया श्रृंखला की तीसरी फिल्म बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि दर्शकों ने उक्त दोनों फिल्मों को अच्छी प्रतिक्रिया दी है, जिससे वह बेहद खुश हैं।

दुल्हनिया

उन्होंने कहा, ‘हम दोनों फिल्मों को मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शक सिनेमाघरों से खुशी-खुशी निकल रहे हैं। मैं सच में इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म बनाना चाहता हूं।’

खेतान ने मंगलवार को यहां ‘ट्रैप्ड’ की स्क्रीनिंग के मौके पर ये बातें कही। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ‘.. दुल्हनिया’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म की कहानी क्या होगी और इस पर कब काम शुरू किया जाएगा, इस बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।

वरुण धवन तथा आलिया भट्ट अभिनीत ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ बीते सप्ताह रिलीज हुई।

LIVE TV