दुर्गा माता को प्रसन्न करने के लिए भक्त का यह अनूठा हठयोग, जानें वजह…

दुर्गा माता को प्रसन्ननई दिल्ली। नवरात्रि के शुभ नौ दिनों की शुरुआत हो चुकी है। सभी भक्तों में हर्षोउल्लास का माहौल है। इन नौ दिनों में सभी भक्त दुर्गा माता को प्रसन्न करने में कोई भी कमी नहीं रखना चाहते है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। सभी यथाशक्ति अनुसार मंदिर में अम्बे माता के लिए कुछ ना कुछ लेकर पहुंच रहे हैं।

गया का मां मंगलागौरी मंदिर ‘पालनपीठ’ के रूप में है प्रसिद्ध, कमरू-कामाख्या जैसी है मान्यता

लेकिन इन सभी उपासकों को छोड़ एक ऐसा भी भक्त है जो दुर्गा माता को प्रसन्न करने के लिए एक अलग ही साधना अपनाएं हुए है। भक्त लगातार 21 वर्षों से देवी को प्रसन्न करने लिए कलश के साथ हठ योग कर रहा है। नवरात्रि के दिनों में ऐसी मान्यता है कि अगर कोई भक्त हठयोग, ध्यान या पूजा पाठ करता है तो अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक फलदायी व शुभ होता है, लेकिन सभी के लिए हठयोग संभव नहीं है इसलिए बहुत से भक्त माता के मंदिर जाकर देवी के दर्शन करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं।

आइये जानते हैं। आखिर वो कौन सा भक्त है, जिसने एक अलग तरीके का हठ योग करने का निर्णय लिया है। एक के ऊपर एक 21 कलश सीने पर रखे हुए इस भक्त का नाम बाबा नागेश्वर राय है। बता दें पटना के सचिवालय स्थित बिरला मंदिर में यह अनोखा योग सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यह करना इस भक्त के लिए आसान नही था।

जगन्नाथ मंदिर के रहस्य आज भी अनसुलझे, जानकर रह जायेंगे दंग

ख़बरों के मुताबिक 21 साल पहले बाबा एक कलश रखकर यह साधना शुरू की थी। हर साल कलश की संख्या बढती गई और अब यह 21 हो गई है। वहीँ इस बारे में बाबा नागेश्वर राय का कहना है कि वह 21 वर्षों से लगातार सीने पर कलश बैठाते आ रहे हैं। यह इनका 21वां साल है। इसलिए उन्होंने सीने पर 21 कलश बैठाएं हैं।

बता दें बाबा नवरात्रि के दौरान अन्न जल ग्रहण नहीं करते हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने की ताकत उन्हें माता से मिलती है।

LIVE TV